Tehri NewsBig News

शिक्षकों ने किया प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध, दी आमरण अनशन की चेतावनी

इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के विरोध में आज प्रदेश संगठन के आह्वान पर दो सूत्री मांगों लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

सीधी भर्ती के विरोध मे शिक्षक

शुक्रवार को नरेंद्रनगर में स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर नौ विकासखंडों से आए शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बता दें शिक्षकों की मांग है कि प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त किया जाए. वरिष्ठता के आधार पर प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की जाए.

शिक्षकों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

शिक्षकों की मांग है कि पदोन्नति के माध्यम से प्रधानाचार्यों के पदों को भरा जाए. आक्रोशित शिक्षकों ने आमरण अनशन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह 14 सितम्बर से आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे. मांगों के पूरा न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. अगर आंदोलन में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें