Rudraprayag NewsBig News

छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए एक महीने बाद खुला पड़ाव कुंड पुल, यात्रियों ने ली रहत की सांस

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव कुंड पुल आज छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। भारी वाहनों को अभी चुन्नी बैंड वाले वैकल्पिक मार्ग से ही जाना होगा। बता दें भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के लगातार तेज बहाव के चलते पुल कुंड क्षतिग्रस्त हुआ था. वहीं पुल के पास प्रस्तावित बेली ब्रिज के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला पड़ाव कुंड पुल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के साथ पुल को सुरक्षित करने और यातायात जल्द शुरू करने का कार्य किया। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने बताया कि पुल के आधार को मजबूत करने के लिए कंक्रीट दीवार का निर्माण किया गया है।

केंद्र सरकार के अप्रूवल का इंतजार

पुल की मजबूती बढ़ाने एवं परखने के बाद आज से छोटे वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया है। विकल्प के तौर पर पुल से बैराज की ओर 10 मीटर की दूरी पर बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। 70 मीटर स्पान का पुल तैयार किया जा रहा है जिसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को अप्रूव करने के लिए भेजा गया है।

15 सितंबर तक खोली जाएगी संगम सुरंग में आवाजाही

यात्रा मार्ग पर संगम सुरंग का मरम्मत कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है। 15 सितंबर तक सुरंग आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वॉशआउट क्षेत्र में भी छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने के लिए तेजी से कार्य चल रहे हैं। अनुकूल मौसम अनुसार छोटे वाहनों की आवाजाही यहां भी शुरू हो जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें