Sports

भारतीय क्रिकेटर Ravindra Jadeja की पॉलिटिक्स में एट्री, BJP में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पॉलीटिक्स में एट्री हो गई है। अपनी विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा की तरह ही क्रिकेटर BJP में शामिल हो गए है। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की पत्नी ने अपनी और जडेजा की फोटो शेयर की है। जिससे साफ हो गया कि जडेजा ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली है।

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा BJP में हुए शामिल (Ravindra Jadeja Joins BJP)

हाल ही में रविंद्र जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड इंटरनेशनल से अपने संन्यास की घोषणा की थी। साल 2023 में उन्होंने आखिरी वनडे मुकाबला खेला था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जड्डू क्रिकेट को अलविदा करने के बाद अपनी पॉलिटिक्स की इनिंग्स शुरू कर सकते है।

विधानसभा चुनाव के समय जड्डू अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के प्रचार में लगे हुए दिखाई दिए थे। अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने कई रोड शो भी किए। बता दें कि जडेजा इसी महीने बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे।

सदस्यता अभियान की शुरुआत

बता दें कि दो सितंबर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। एक समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बाकी केंद्र मंत्रियों की मोजूदगी में इस सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें