HighlightHarish RawatPolitics

गाय पर लगाया हरीश रावत से मुझे बचाओ का पोस्टर, BJP नेताओं का वीडियो वायरल, देखें यहां

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय पर एक पोस्टर लगा हुआ है। जिसमें लिखा गया है कि हरीश रावत से मुझे बताओ। इसके साथ ही इस वीडियो में बीजेपी के कई नेता भी नजर आ रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

गाय पर लगाया हरीश रावत से मुझे बचाओ का पोस्टर

लक्सर में बीजेपी दिग्गजों का चर्चित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ख़ुद राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद समेत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेश रस्तोगी के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि शामिल नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक गाय पर पोस्टर लगाकर संबोधित कर रहे हैं कि हरीश रावत से मुझे बचाओ।

बीजेपी से लगा रही बचाने की गुहार

बीजेपी नेताओं के मुताबिक गाय बीजेपी वालों को पुकारकर हरीश रावत से खुद को बचाने की गुहार लगा रही है। इसके साथ ही कह रही है कि मुझे नहीं बचाया गया तो अन्यथा हरीश रावत मेरा संहार कर देगा। इसके साथ ही सुना जा सकता है कि बीजेपी नेता कह रहे हैं कि गौ माता कह रही है कि मुझे हरीश रावत के पूरे परिवार से बचाओ।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें