Dehradun NewsBig News

इंस्टाग्राम पर पहाड़ी लोगों को गाली देने वाला युवक अरेस्ट, आरोपी को सहारनपुर से दबोचा

पहाड़ी लोगों को इंस्टाग्राम पर गाली देने वाले युवक को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें युवक ने सोशल मीडिया पर पहाड़ी समाज के लोगों को गाली दी थी. इसके साथ ही पहाड़ी लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी.

इंस्टाग्राम पर पहाड़ी लोगों को गाली देने वाला युवक अरेस्ट

मामले को लेकर तीन सितंबर को राकेश तोमर ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी थी. तहरीर में राकेश ने बताया था कि रहीश नाम का युवक सोशल मीडिया पर पहाड़ी समाज को गाली देने, देख लेने और जान से मारने की धमकी जैसे पोस्ट करता है. एसएसपी अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

आरोपी पूर्व में भी कर चुका है इस तरह की हरकत

पुलिस ने टेक्निकल टीम के माध्यम से युवक तक पहुंची. युवक की पहचान रहिश मलिक (22) पुत्र इलियास निवासी सहारनपुर के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से अरेस्ट कर लिया है. मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रहिश पहले भी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रहने के दौरान पहाड़ी लोगों को गाली दे चुका है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें