HighlightInternational News

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने 30 अफसरों को फांसी पर लटका दिया, बाढ़ रोकने में रहे थे नाकाम

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 30 अफसरों को फांसी पर लटका दिया है। ये सजा उन्हे बाढ़ रोकने में नाकाम रहने पर दी गई।  अधिकारियों को ये सजा दिए जाने की जानकारी दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी चोसुन टीवी ने दी है।

बाढ़ ने ली चार हजार लोगों की जान

दरअसल हाल ही में उत्तरी कोरिया के चागांग प्रांत में विनाशकारी बाढ़ आई है। इस बाढ़ में चार हजार लोगों की जान चली गई। बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। तकरीन 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने खुद इन इलाकों का दौरा किया और हालात को देखा।

किम जोंग उन ने फांसी पर लकटवा दिया

इसके बाद किम जोंग उन ने इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी। इस रिपोर्ट के बाद किम जोंग उन ने तकरीबन 30 हायर रैंक के अधिकारियों को इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार माना और उन्हे फांसी पर लटकाने के आदेश दे दिए। इसके बाद इन सभी को फांसी पर लटका भी दिया गया है।

चागांग प्रांत के बर्खास्त पार्टी सचिव कांग बोंग हून को भी पकड़ लिया गया है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक किम जोंग उन ने अधिकारियों से उन लोगों सख्ती से दंडित करने को कहा है, जो आपदा को रोकने की जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर पाए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें