Haridwar NewsBig News

रुड़की में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार की हालत नाजुक

हरिद्वार के रुड़की में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं.

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत

बुधवार रात रुड़की के नारसन क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइकों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं दोनों बाइक में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

चार युवकों की हालत नाजुक

आनन-फानन में पांचों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रुड़की से हायर सेंटर रेफर कर दिया है. चरों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें