Dehradun NewsHighlight

देहरादून की सड़कों पर शराब पीते आए नजर तो होगी कार्रवाई, पुलिस ने काटे 213 लोगों के चालान

देहरादून पुलिस शहर से देहात तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने 213 लोगों के चालान काटे हैं. इसके साथ ही आगे से इस तरह की हरकत न करने के लिए चेताया है.

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर देहरादून पुलिस शराब ठेकों के बाहर, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने बीते मंगलवार को नगर से लेकर देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया.

पुलिस ने काटे 213 लोगों के चालान

अभियान के दौरान पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर 213 व्यक्तियों को संबंधित थानों पर लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान कर 55 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला. बता दें पुलिस ढाबों में शराब पिलाने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें