National

राष्ट्रपति ने दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना की बढ़ाई ताकत, मिला बोर्ड-आयोग में नियुक्ति का अधिकार

राष्ट्रपति ने दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अधिकार बढ़ा दिए हैं। उन्हें अब दिल्ली के किसी भी प्राधिकरण, बोर्ड आयोग और वैधानिक निकाय में सदस्यों को बनाने और नियुक्त करने की शक्ति मिल गई है। सरकार ने इसका गजट भी जारी कर दिया है।

एलजी को मिले अधिकार

बता दें कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल वीके के बीच अधिकारों को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। लगातार दिल्ली सरकार की ओर से एलजी पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने एलजी पर टैक्सपेयर्स का पैसा दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। अब सरकार की ओर से एलजी को और अधिकार दे दिए गए हैं।

Delhi

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें