Udham Singh Nagar NewsBig News

चेन्नई से गिरफ्तार हुआ SSP को धमकी देने वाला युवक, एसएसपी बोले आरोपी को है नशे की लत

सोशल मीडिया पर उधमसिंह नगर के डॉ एसएसपी मंजूनाथ टीसी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने चेन्नई से अरेस्ट कर लिया है. आरोपी को पुलिस चेन्नई से रुद्रपुर लेकर आई है. एसएसपी उधमसिंह नगर ने बताया कि आरोपी को नशे की लत है.

पुलिस ने आरोपी को किया चेन्नई से अरेस्ट

बता दें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एसएसपी को धमकी और गाली गलौज देने वाले युवक के खिलाफ पंतनगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को चेन्नई से अरेस्ट कर लिया है. बता दें आरोपी अभिषेक मिश्रा ने फेसबुक पर अभिषेक मिश्रा इंटरनेशनल नाम की आइडी से एसएसपी मंजूनाथ टीसी को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था.

आरोपी को है नशे की लत : SSP

आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी की पहचान पंतनगर निवासी अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई थी. इसके बाद एक टीम उसकी लोकेशन को ट्रेस करते हुए चेन्नई पहुंची थी और आरोपी को रुद्रपुर लेकर आई. युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है. एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी को नशे की लत है. जो फेसबुक पर हर दिन किसी न किसी व्यक्ति को गाली देता रहता है.

आरोपी के खिलाफ पिता दे चुके हैं तहरीर

बता दें आरोपी अपने पिता के साथ भी मारपीट कर चुका है. इस संबंध में आरोपी के पिता पंतनगर थाने में अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करा चुके हैं. अभिषेक के पिता रामनाथ मिश्रा ने पंतनगर थाने में तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका बेटा अभिषेक गलत संगत में है. आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्तों के साथ मिलकर अभिषेक अपने परिवार वालों को धमकी देता है. गलत संगत के कारण उन्होंने उसे चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें