Dehradun NewsBig News

ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामला, SSP ने भंग की देहात SOG की टीम

ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामले के बाद देहरादून पुलिस हरकत में आ गई है. एसएसपी देहरादून ने देहात पुलिस की समीक्षा की. इस दौरान एसएसपी ने अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए. एसएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए देहात एसओजी की टीम को भंग कर दिया है.

शराब तस्करों पर एक्शन न होने पर नाराज दिखे SSP

बता दें बीते रविवार को शराब माफियों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था. जिसके बाद मंगलवार को देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने देहात पुलिस की समीक्षा की. इस दौरान एसएसपी ने थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए. जिसमे सामने आया कि अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिछले आठ महीने में हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

SSP ने भंग की देहात SOG की टीम

वहीं पुलिस द्वारा कुल 113 मुक़दमे दर्ज कर 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी देहरादून ने शराब तस्करों पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी दिखाई. इसके साथ ही देहात की एसओजी की टीम को भंग कर दिया है. बता दें अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का कार्यक्षेत्र होगा. जो एसएसपी को रिपोर्ट करेगी. इसके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को थाना ऋषिकेश से अन्य जगह ट्रांसफर हो सकते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें