Uttarakhand Chamoli NewsBig News

किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला, नंदानगर में धारा 163 लागू

चमोली में किशोरी के साथ अश्लील हरकत मामला तूल पकड़ता जा रहा है. नंदानगर बाजार क्षेत्र के 200 मीटर की परिधि में प्रशासन ने धारा 163 लागू की हुई है. इसके साथ ही विशेष समुदाय के लोगों की तोड़-फोड़ करने वाले 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हुआ है.

नंदानगर में धारा 163 लागू

बता दें किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले विशेष समुदाय के युवक को पुलिस बिजनौर से गिरफ्तार कर चुकी है. इसके साथ ही विवादित स्थल पर धारा 163 लागू की हुई है. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आज भी नंदानगर में चक्काजाम किया हुआ है. इसके साथ ही बाजार आज भी बंद है. बता दें क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस की ओर से लोगों से समूह में खड़े नहीं न होने की हिदायत दी जा रही है.

500 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बता दें आरोपी आरिफ (26) मूल रूप से बिजनौर निवासी है. आरोपी की नंदानगर में नाई की दुकान है. आरोपी ने क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के को अश्लील इशारे किये थे. घटना के बाद से क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के साथ-साथ अन्य विशेष समुदाय की दुकान में भी तोड़-फोड़ की. पुलिस ने दुकान में तोड़-फोड़ करने के मामले में 500 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें