EntertainmentHighlight

Singer AP Dhillon के घर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पॉपुलर सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों (Singer AP Dhillon) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो सिंगर के घर के बाहर फायरिंग हुई है। सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये एपी ढिल्लों के घर के बाहर की वीडियो है। कहा जा रहा है कि ये गोलीबारी सिंगर के कनाडा के घर के बाहर हुई है। बता दें कि सिंगर के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गेंग ने ली है।

Singer AP Dhillon के घर फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लिखा है कि एक सितंबर को दो जगह फायरिंग हुई है। जो हमने कराई है। इसमें विक्टोरिया आईलैंड और वुडब्रिज टोरंटो कनाडा शामिल है। पोस्ट में आगे लिखा हुआ था कि इसकी जिम्मेदारी हम यानी लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा लेते है। इस पोस्ट में एपी ढिल्लों और सलमान खान के रिश्ते को लेकर भी बात की गई है।

पोस्ट हो रहा वायरल

पोस्ट में आगे कहा गया कि एपी ढिल्लों अंडरवर्ल्ड की कॉपी करते है। असल में वो जिदंगी वो जी रहे है। साथ ही पोस्ट में एपी को औकात में रहने की बात भी बोली है। उसमें लिखा है कि अपनी औकात में रह, वरना मारा जाएगा। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गईं है। फिलहाल इसपर ना ही कनाडा पुलिस ने और ना ही सिंगर ने इस पर अपना कोई रिएक्शन दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें