Pauri Garhwal NewsHighlight

पौड़ी में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो युवक घायल

पौड़ी से हादसे की खबर सामने आ रही है। श्रीनगर रोड पर बैग्वाड़ी गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार थे। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

घटना सोमवार की बताई जा रहा है. हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पौड़ी कोतवाली की प्रभारी कोतवाल अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया है। दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

दो युवक घायल

हादसे को लेकर जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों का उपचार किया जा रहा है। घायल युवकों की पहचान हिमांशु (22) निवासी बड़कोट और चेतन (22) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें