Nainital NewsHighlight

नैनीताल को धामी सरकार की सौगात, कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

उत्तराखंड की धामी सरकार कॉर्बेट नेशनल पार्क आने-जाने वाले यात्रियों को राहत देने जा रही है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किमी लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया है।

कॉर्बेट नेशनल पार्क आने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस योजना के निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी। बैठक में सीएस ने योजना के निर्माण के दौरान ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज व पौधारोपण पर विशेष रूप से ध्यान देने के भी निर्देश दिए। योजना के निर्माण की अवधि 12 महीने प्रस्तावित की गयी है। इस योजना की लागत 1245.64 लाख रूपये है।

हल्द्वानी शहर का यातायात होगा कम

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग एवं मार्ग का चौड़ीकरण करने से यह मार्ग एक 2 लेन बाईपास के रूप में कार्य करेगा। जिसके फलस्वरूप नैनीताल से दिल्ली-देहरादून वाया बाजपुर-रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क को आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह उपयोगी साबित होगा। इससे हल्द्वानी शहर के यातायात को कम किया जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें