Haridwar NewsHighlight
खेत में फसल की रखवाली कर रहा था किसान, हाथी ने पटक-पटक कर ले ली जान, ग्रामीणों में आक्रोश

हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है. खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला. हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है.
फसल की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने उतारा मौत के घाट
घटना हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार किसान मंगोलपुरा गांव के पास जंगल से लगे खेत में फसल की रखवाली कर रहा था. देर रात हाथी ने खेत में आकर किसान को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया.
ग्रामीणों में आक्रोश
सूचना पर पुलिस की टीम ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. हादसे के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया.