Haridwar NewsHighlight

सोमवती अमावस्या आज, हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

आज सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार के गंगा घाटों पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस दौरान सुबह तड़के ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.

haridwar news

सुबह की आरती समेत तड़के 4 बजकर 40 मिनट से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी व आसपास के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आए. गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की.

haridwar news

आसपास के राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते हाईवे और संपर्क मार्गों पर यातायात का भारी दबाव देखने को मिला. भीड़ को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए.

haridwar news

सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंगा व पवित्र न​दी में स्नान का खास महत्व है. मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और गंगा स्नान करने से व्यक्ति को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है.

haridwar news


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें