HighlightChampawat News

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, गोल्ज्यू के किए दर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन बैठक

सीएम धामी आज चंपावत पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के दर पर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

चंपावत में सीएम धामी ने किए गोल्ज्यू के किए दर्शन

सीएम धामी आज भ्रमण पर चंपावत पहुंचे। जहां वो सबसे पहले न्याय के देवता गोलू देवता के मंदिर पहुंचे। मंदिर में पूजा कर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम धामी के चंपावत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

champawat

सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ की टिफिन बैठक

चंपावत में सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों व संगठनात्मक विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। सीएम धामी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और परिवार के साथ सहभोज सदैव ही विशेष क्षण होता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें