HealthHighlight

बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटा देगा ये जूस, रोजना पीने से हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम, जानें कैसे बनाएं

खराब लाईफस्टाइल के चलते आजकल लोग बिमारी से घिरे है। आज कल हर कोई हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान है। खराब खानपान की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आम है। इससे आपको दिल से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा बना रहता है।

इस भागदौड़ भरी जिदंगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है और अपने हार्ट का ख्याल रखना उससे भी ज्यादा जरूरी। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देगा। साथ ही रोजाना पीने से आपको हार्ट अटैक का भी खतरा कम हो जाएगा।

कौन सा है ये जूस?

आंवला और गाजर से बना ये जूस हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। विटामिन C से भरपूर आंवल कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। तो वहीं गाजर में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है। ये हमारी नसों को साफ रखता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

ऐसे बनाएं आंवला और गाजर का जूस

आंवला और गाजर का जूस बनाना काफी आसान है। नीचे दी गई चीजें आपको जूस बनाने के लिए लगेंगी।

  1. दो आंवले
  2. दो गाजर
  3. थोड़ा सा पानी
  4. शहद स्वादनुसार

जूस बनाने की विधि

  • गाजर और आंवले को धो लें
  • आंवले और गाजर को छोटे टुकड़ों में काट लें
  • थोड़ा पानी मिलाकर दोनों को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें
  • जूस को छाने और उसमें स्वादनुसार शहद मिलाएं

इसे आप रोज खाली पेट सुबह पी सकते है। इससे ना सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा बल्कि दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा भी कम करेगा।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई बाते सामान्य जानकारी के लिए है। सुझावों को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें