Sportshighlight

जन्म से ही नहीं है हाथ, पैरों से करती हैं Sheetal Devi तीरंदाजी, रोंगटें खड़े कर देगा वीडियो, देखें यहां

भारत की तीरंदाज शीतल देवी (Sheetal Devi) पेरिस पैरालंपिक में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खास बात ये है कि वो अपने हाथों के बिना ही तीरंदाजी(Armless Archer Sheetal Devi) करती है। वुमेंस इंडिविजुअल कंपाउंड ओपनर रैकिंग दौर में वो दूसरी पोजीशन पर थी। साथ ही वो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से भी एक कदम दूर रह गई थीं। ऐसे में पेरिस पैरालंपिक से शीतल देवी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके रोंगटें खड़े हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर Archer Sheetal Devi का वीडियो वायरल

बिना बांह की तीरंदाज शीतल देवी की एक वीडियो पेरिस पैरालंपिक से काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने पैरों से पहले तो धनुष को उठाती है और फिर तीर को उठाकर धनुष में लगाती हैं। जिसके बाद कंघे से सहारा लेकर तीर को खींचती है। जिसके बाद वो निशाना लगाती है। पैरों से तीरंदाजी करने के बाद भी उनका निशाना सटीक लगता हैं।

जन्म से ही नहीं है हाथ

बता दें कि शीतल के जन्म से ही हाथ नहीं है। उनको जन्म से ही फोकोमेलिया नाम की एक बीमारी है। इस बीमारी के चलते उनके अंग ठीक ढ़ग से विकसित नहीं हुए। उनके दोनों हाथ विकसित नहीं हो पाए। इस बीमारी के बावजूद शीतल ने तीरंदाजी करने का फैसला किया। आमतौर पर हाथों से की जाने वाली तीरंदाजी को शीतल ने पैरों से खेलकर दुनियाभर में एक मिसाल पैश की है।

पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन

बता दें कि इस बार के पैरालंपिक में कंपाउंड आर्चरी के रैंकिंग राउंड में उन्होंने 703 का स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में ये रिकॉर्ड 694 अकों के साथ ब्रिटेन की स्टेटन जेसिका के ना था। लेकिन शीतल का ये रिकॉर्ड ज्यादा देर नहीं टिका। तुर्की की ओजनुर गिर्डी ने 704 प्वाइंट्स के साथ ये पैरालंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button