Tehri NewsHighlight

कांगुड़ा नागराज मंदिर की मूर्ति स्थापना में पहुंचे सीएम धामी, छाम-बल्डोगी झूला पुल का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

2 करोड़ की DPR को जल्द दी जाएगी स्वीकृति : CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगुड़ा को पर्यटन एवं धार्मिक रूप में विकसित करने के लिए की गई घोषणा जल्द ही पूरी होगी। इस के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई लगभग 2 करोड़ की डीपीआर को जल्द स्वीकृति दी जाएगी और क्षेत्र का विकास मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा। मंदिर परिसर में आधुनिक गेस्ट हाउस, 30 हजार लीटर क्षमता का पेयजल स्टोरेज टैंक, मंदिर परिसर पहुंच मार्ग में टीन शेड, हाई मास्क जैसे अन्य कार्य किए जायेंगे।

छाम-बल्डोगी झूला पुल का दिया आश्वासन

सीएम ने कहा कि 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। सरकार द्वारा धनोल्टी क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने सीएम को क्षेत्र के विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा जिस पर सीएम ने परीक्षण कर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही। सीएम ने कहा कि छाम-बल्डोगी झूला पुल की मांग सहित कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छाम-बल्डोगी झूला पुल के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें