
चंपई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे।
हाल ही में दिया था इस्तीफा
बता दें कि हाल ही में चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में खुद का अपमान बताकर पार्टी से अलग होने की बात कही थी। इसके बाद 28 अगस्त को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे को पोस्ट करते हुए चंपई सोरेन ने लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्याग पत्र दिया था। झारखंड के आदिवासियों, मूल वासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।