SportsHighlight

Paralympics 2024 में भारत के नाम पहला गोल्ड मेडल, Avani Lekhara ने शूटिंग में अपना रिकॉर्ड तोड़ दर्ज की एतिहासिक जीत

भारत को पैरालंपिक्स (Paralympics 2024) में अपना पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में अवनी लेखरा (Avani Lekhara) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल राउंड में 249.7 का स्कोर कर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अवनी ने ना सिर्फ गोल्ड जीता बल्कि नया पैरालंपिक रिकॉर्ड दर्ज कर इस जीत को एतिहासिक बना दिया। इसके अलावा इसी इवेंट में मोना अगरवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Paralympics 2024 में Avani Lekhara ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Paralympics 2024 में अवनी लेखरा को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में साउथ कोरिया की युनरी ली ने कड़ी टक्कर दी। दोनों के बीच आखिरी शॉट तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारत की अवनी ने आखिरी शॉट में 10.5 का स्कोर किया। तो वहीं कोरियाई शूटर का आखिरी शॉट मिस हो गया और वो केवल 6.8 का स्कोर ही कर पाईं। जिससे अवनी ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

अवनी लेखरा ने दर्ज किया नया पैरालंपिक रिकॉर्ड

बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक्स में भी अवनी ने 249.6 का स्कोर कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस स्कोर से उन्होंने न्यू पैरालंपिक रिकॉर्ड दर्ज किया था। ऐसे में इस बार पेरिस पैरालंपिक्स में अवनी ने 249.7 का स्कोर कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। जीत के साथ उनके नाम नया पैरालंपिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

इसके साथ ही अवनी पहली भारतीय शूटर बन गई है जिन्होंने लगातार दो पैरालंपिक इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनसे पहले शूटिंग में ये कारनामा किसी ने भी नहीं किया है। बता दें कि अवनी 50मीटर राइफल 3 पोजीशन में भी भारत की तरफ से प्रतिभाग कर रही है। ऐसे में इस प्रतियोगिता में भी वो मेडल की प्रवल दावेदार मानी जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें