
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को एक ऐसे मंच की शुरुआत की है जिसमें यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान और प्रबंधन करके महिलाओं के लिए कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने के वास्ते तैयार किया गया है। बता दें महिलाओं के लिए शी-बॉक्स पोर्टल की शुरुआत की गई है जो कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयासों में एक महत्तवपूर्ण प्रगति है। यहां आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रालय की नई वेबसाइट भी शुरुआत की गई। मंत्रालय ने कहा कि यह पोर्टल देशभर में आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों से संबंधित सूचनाओं के लिए एक केंद्रीकृत भंडार के रुप में कार्य करेगा, जिसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र शामिल होंगे।
क्या करेगा यह शी-बॉक्स पोर्टल
यह पोर्टल महिलाओं को शिकायत दर्ज करने, उनकी स्थिति पर निगरानी रखने और यह सुनिश्चित करने में सहायता करेगा कि शिकायतों का समय पर निपटान हो। बयान में कहा गया है कि इसमें शिकायतों की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए एक नामित नोडल अधिकारी भी शामिल है, जिससे एक सुव्यवस्थित और सुनिश्चित निवारण प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। अन्नपूर्णा देवी ने इस मौके पर महिलाओं के लिए कार्यस्थल के माहौल को अधिक सुरक्षित और समावेशी बनाने में इस पहल के महत्व पर बल दिया।
ज्यादा कुशल और सुरक्षित मंच उपलब्ध
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह पहल कार्यस्थल से संबंधित यौन उत्पीड़न की शिकायतों का समाधान करने के लिए पहले से ज्यादा कुशल और सुरक्षित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्तवपूर्ण कदम है। यह संपूर्ण भारत में महिलाओं के लिए सुरक्षित और अधिक समावेशी कामकाज का वातावरण बनान की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है।