Haridwar NewsHighlight

तीसरा बच्चा होने पर ग्राम प्रधान को पद से हटाया, हरिद्वार की इस पंचायत का है मामला

घर में तीसरी संतान की खुशखबरी आई तो हरिद्वार की नगला कुर्द की ग्राम प्रधान रेशमा की कुर्सी चली गई. जिलाधिकारी ने जाँच के बाद ग्राम प्रधान को हटाने के आदेश दिए हैं.

तीसरा बच्चा होने पर ग्राम प्रधान को पद से हटाया

एक तरफ जहां परिवार तीसरे बच्चे के आने की खुशी से सराबोर था तो वहीं दूसरी ओर संतान के आने के बाद भीतर ग्राम प्रधान को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ गया. मामला बहादराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला खुर्द का है. ग्राम पंचायत के अलीजान ने ग्राम प्रधान रेशमा के खिलाफ जांच की मांग की थी. डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी बहदराबाद को जांच के आदेश दिए. जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित कर दिया था.

आयोग्य घोषित हुई ग्राम प्रधान

प्रधान ने इसे आदेश के विरुद्ध मुख्य विकास अधिकारी से अपील की थी. जिस पर फिर जांच हुई. जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास की जांच के बाद ग्राम प्रधान को एक हफ्ते में कारण बताओ नोटिस दिया गया पर जवाब नहीं मिला. जिसके बाद हरिद्वार के डीएम की ओर से ग्राम प्रधान रेशमा को पद से हटाने के आदेश दे दिए गए हैं. बताते चलें प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए दो बच्चों की बाध्यता है. तीसरी संतान होने पर प्रतिनिधि को अयोग्य माना जाता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें