Big NewsDehradun News

उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में ED की छापेमारी, रजिस्ट्री घोटाले से जुड़ा है मामला, बिल्डरों में मचा हड़कंप

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में ईडी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बता दें प्रवर्तन निदेशालय फर्जी रजिस्ट्री और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई कर रही है. छापेमारी से कई बिल्डरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

फर्जी रजिस्ट्री और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई देशभर के 18 जगहों पर जारी है. सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम और दिल्ली शामिल हैं. बता दें ईडी की कार्रवाई के बाद से कई बिल्ड़रों और भू-माफियों में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल देहरादून और ऋषिकेश में ईडी की छापेमारी जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें