TrendingHighlight

Latest Pahadi Nath Design: देश-दुनिया में छा रही उत्तराखंड की पहाड़ी नथ, जानिए कौन से डिजाइन हैं ट्रेंड में

देश के अलग-अलग राज्यों में अलग प्रकार की नथ देखने को मिलती है। पहाड़ की नथ जिसे उत्तराखंड में नथुली(Pahadi Nath) कहा जाता है, देश के साथ-साथ दुनियाभर में (Latest Pahadi Nath Design) फेमस है। उत्तराखंड की महिलाए वैवाहिक और सांस्कृतिक आयोजनों पर नथ पहनती है। जो उनकी खूबसुरती को चार चांद लगाता है। उत्तराखंड में भी दो प्रकार की नथ देखने को मिलती है। एक गढ़वाली और दूसरी कुमाऊंनी। दोनों ही नथों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

ट्रेंड में है पहाड़ी नथ (Latest Pahadi Nath Design)

शादी-विवाह के अलावा किसी स्पेशल ओकेजन में या फिर कीर्तन आदि में भी महिलाएं नथ को पहनती है। नथों का इतिहास सालों पुराना है। टिहरी में राजा रजवाड़ों के राज में रानियां सोने की नथ पहना करती थी। कहा जाता है कि उस वक्त जब कुछ भी मुनाफा होता था तो महिलाओं की नथ का वजन बढ़ा दिया जाता था।

Bridal Jewellery

मार्केट में अलग-अलग डिजाइन की स्टाइलिश नथ है मौजूद

आज के कम्पेरिजन में नथों का स्टाइल पहले के मुकाबले थोड़े बदल गए है। पहले केवल एक-दो तरह के नथ के डिजाइन देखने को मिलते थे। लेकिन अब मार्केट में आपको अलग-अलग डिजाइन की स्टाइलिश Pahadi Nath देखने को मिल जाएगी। आपकों सोने चांदी के साथ-साथ आर्टिफिशियल में भी नथ देखने को मिल जाएगी।

टिहरी नथ का है ट्रेंड (Tehri Nath Design)

Bridal Jewellery

वैसे तो सभी नथ काफी सुंदर होती है। लेकिन आजकल टिहरी नथ काफी ट्रेंड में चल रही है। साथ ही मार्केट में टिहरी नथ की काफी डिमांड भी है। टिहरी नथ में आपको कई सारे पैटर्न दिख जाएंगे। इस नथ में गोल्ड के साथ लाल और सफेद रंग के मोतियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। जो इस नथ को दूसरी नथ से अलग बनाती है।

लटकन वाली नथ डिजाइन

Bridal Jewellery

आजकल महिलाओं को लटकन वाली नथ भी काफी पसंद आ रही हैं। नथ में लगी लटकन उसको और भी खूबसुरत बना देता है। ऐसे में मार्केट में लोग सुनार से लटकन वाली नथ की डिमांड करते हैं।

पारंपरिक कुमाऊंनी नथ डिजाइन (Kumauni Nath Design)

Bridal Jewellery

टिहरी नथ के अलावा पारंपरिक कुमाउंनी नथ को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। जिसका कारण है नथ का सिंपल डिजाइन। अगर आपको भी सिंपल चीजे पसंद है तो कुमाउंनी नथ आपके लिए है। इस नथ में लाल, सफेद और हरे रंग के मोती देखने को मिलते हैं। सिंपल डिजाइन के कारण ये काफी लोगों को पसंद आती हैं।

नथों पर चित्रकारी

आज कल नथों पर चित्रकारी का भी ट्रेंड है। ऐसे में कुछ महिलाए अपनी पसंद से चित्रकारी वाली नथ खरीदना पसंद करती है। बात करें वजन की तो नथ का वजन कस्टमर पर डिपेंड करता है। ज्यादातर लोग 15 से 20 ग्राम के बीच में नथ बनवाते है। आजकल ज्यादा भारी नथ ट्रेंड में नहीं है।

मोर नथ डिजाइन

Bridal Jewellery

कुछ सालों पहले मोर के डिजाइन वाली नथ मार्केट में आई थी। लेकिन आज भी इसकी डिमांड लोगों के बीच देखने को मिलती है। ये नथ दिखने में काफी सूबसूरत है। जिसकी वजह से ये आज भी डिमांड में है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें