Haridwar NewsBig News

कॉलेज परिसर में दिखाई दिए दो गुलदार, CCTV में हुए कैद, इलाके में दहशत का माहौल

रुड़की तहसील क्षेत्र के जस्सावाला रोड के पास महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस, रिसर्च इंस्टीट्यूट कॉलेज परिसर में दो गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया. एक-साथ चलते गुलदार सीसीटीवी में कैद हो गए. आबादी क्षेत्र में गुलदार के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है. सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक-दूसरे को सावधान कर रहे हैं.

कॉलेज परिसर में दिखाई दिए दो गुलदार

बता दें धनौरी क्षेत्र के जस्सावाला रोड पर एक कॉलेज में गुलदार की धमक से दहशत बनी हुई है. कॉलेज प्रबंधक अश्रि्वनी सैनी ने वन विभाग को दोनों गुलदार को पकड़ने की मांग की है. उन्होंने बताया कि रात के समय गुलदार दीवार फांदकर कॉलेज के अंदर घुस आए थे.

लोगों में दहशत का माहौल

गुलदार की हरकत कॉलेज कैंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. गुलदार की धमक से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. गुलदार की धमक से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. गुलदार के मूवमेंट के बाद वन विभाग ने भी क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें