National

1965 व 1971 का युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 15 लाख रुपए, मांगी ये जानकारी

पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है। 1965 व 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले जांबाजों को 15 लाख रुपये की युद्ध सम्मान राशि दी जाएगी। इन युद्धों में शामिल हुए सैनिकों को अब रक्षा मंत्रालय राशि देगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से 1965 व 1971 के युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों के बारे में सैनिक कल्याण बोर्ड से सूचना मांगी गई है।

इससे होगी युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की पहचान

बता दें कि 1965 के युद्ध में सक्रिय भाग लेने वालों को समर सेवा मेडल मिला था। इसी तरह 1971 के युद्ध पूर्वी व पश्चिमी स्टार दिया गया था। इन सैनिकों की पहचान उनके समर सेवा स्टार मेडल, पूर्वी स्टार व पश्चिमी स्टार सेवा मेडल से होगी।

सैनिक कल्याण बोर्ड ने मांगी ये जानकारी

वहीं सैनिक कल्याण बोर्ड ने 1965 व 1971 के युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों से इसकी जानकारी मांगी है। इसे तहत भारत पाक-युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों की जानकारी एकत्रित कर इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इन दोनों युद्धों में भाग लेने वाले सैनिकों व उनके आश्रितों से डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, पिछले पांच साल की आयकर रिटर्न,वर्तमान में आय, व्यवसाय, प्रपॉर्टी संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। जिनका निधन हो चुका है उनके मृत्यु प्रमाण पत्र भी मांगे गए हैं।

Back to top button