Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, दो वाहनों के टकराने से टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

चमोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. बदरीनाथ हाईवे पर बदरीनाथ धाम से ऋषिकेश लौट रहे टेम्पो ट्रैवलर से अचानक धुंआ निकलने लगा. जिसे देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

यात्रियों से भरे टेम्पो ट्रैवलर में अचानक लगी आग

हादसा बुधवार का बताया जा रहा है. बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों के वाहन में अचनाक आग लग लगाई. धुंआ देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरा यात्रियों से ऋषिकेश के लिए रवाना किया. बताया जा रहा है वाहन में ओडिशा के 15 श्रद्धालु सवार थे.

दोनों वाहनों के टकराने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हाईवे पर टेम्पो ट्रैवलर से आगे एक और वाहन जा रहा था. अचानक आगे जाने वाले वाहन ने चढ़ाई पर ब्रेक लगा दिया. जिससे पीछे से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर में भिड़ंत होने से आग लग गई. गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें