HighlightPauri Garhwal News

भगवान भरोसे चल रही बच्चों की पढ़ाई, मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे छात्र

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बीरोखाल ब्लॉक में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीखाल के छात्र बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है।

मूलभूत सुविधा के लिए भी तरस रहे छात्र

पूर्व माध्यमिक विधालय के कई कक्ष जर्जर होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अब छात्रों को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय देवीखाल के साथ मर्ज तो किया गया है। लेकिन अब सीमित कक्ष और छात्र संख्या अधिक होने के कारण छात्रों के पठन-पाठन पर इसका असर पड़ रहा है। बच्चे मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं।

छात्रों की पढ़ाई चल रही भगवान भरोसे

छात्रों को मानसून सीजन भी डरा रहा है। यहां छात्रों की पढ़ाई भी भगवान भरोसे चल रही है अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे जरूरी विषय के शिक्षकों के पद स्कूल में खाली पड़े हुए हैं। जिससे छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल के कई कक्ष जर्जर होने और स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार भी किया है।

लेकिन अब तक स्कूल में शिक्षा के हालात नहीं सुधरे हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की बच्चों के पठन-पाठन के लिए नई भवन बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि रिक्त पदों को अतिथि शिक्षको से भरने के प्रयास भी उच्च अधिकारियों के स्तर से चल रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें