Almora NewsBig News

11 महीने की बच्चे को जहर देकर खुद भी गटक गई मां, मासूम की मौत, महिला की हालत नाजुक

अल्मोड़ा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अपने 11 महीने की बच्चे को कीटनाशक मिलाकर पिलाने के बाद खुद भी पी लिया. जिससे बच्चे की मौत हो गई. जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

बच्चे को जहर देकर खुद भी गटक गई मां

मामला अल्मोड़ा के मौलेखाल तहसील के देघाट तल्ला के खल्डुआ गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार दिव्या पत्नी महेंद्र अपने 11 महीने के बच्चे को लेकर बाजार गई थी. कुछ देर बार महिला और मासूम देघाट के गंगा नहर में बेसुध हालत में मिले. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया.

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल में चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित किया. जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसके बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है. पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी मर्जी से जहर खाने और बच्चे को भी जहर देने की बात कबूल ली है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है, फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें