Big NewsUttarakhand

एक सितंबर को गैरसैंण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग

प्रदेश में एक बार फिर मूल निवास की मांग तेज हो गई है। एक सितंबर को गैरसैंण में मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से स्वाभिमान महारैली निकाली जाएगी। इस महारैली में प्रदेशभर से लोगों पहुंचेंगे।

एक सितंबर को गैरसैंण में होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली

मूल निवास की मांग को लेकर एक बार फिर से लोग सड़कों पर उतरेंगे। एक सितबंर को मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में महारैली निकालेगी। समिति के संयोजक मोहित डिमरी का कहना है कि राज्य में मूल निवास और सशक्त भू-कानून लागू किया जाए।

इस मांग के लिए पिछले काफी समय से मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति आंदोलन कर रही है। इसके साथ ही सशक्त भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग

बता दें कि मूल निवास-भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से टिहरी, कोटद्वार, श्रीनगर देहरादून, हल्द्वानी से लोग स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जा चुका है। अब गैरसैंण में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें