Tehri NewsBig News

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में टिहरी का लाल शहीद, क्षेत्र में पसरा मातम, सीएम धामी ने जताया दुख

टिहरी से दुखद खबर सामने आ रही है. मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में टिहरी का लाल शहीद हो गया. बताया जा रहा है मणिपुर में एक अभियान में सेना का जवान बलिदान हो गया है. मुख्यमंत्री धामी ने जवान के बलिदान पर दुख जताया है.

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में टिहरी का लाल शहीद

बता दें शहीद जवान हजारी सिंह देवप्रयाग के रहने वाले थे. मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में हजारी सिंह बलिदान हो गए. बताया जा रहा है आज उनका पार्थिव शहर उनके गांव पहुंच जाएगा. 12 बजे शहीद को सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में अंतिम विदाई दी जाएगी. घटना के बाद से शहीद जवान के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

सीएम धामी ने जताया दुख

शहीद के बलिदान पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा ‘असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें