National

जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम ने बढ़ाए मदद के हाथ, इन दो राज्यों को देंगे करोड़ों की राशि

केरल के वायनाड में बीते दिनों भयंकर भूस्खलन की घटना में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, वर्तमान में त्रिपुरा में भी भारी बाढ़ का खतरा पनपा हुआ है। वहीं अब केरल और त्रिपुरा दोनों राज्यों के लिए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मोहन यादव ने केरल और त्रिपुरा के लिए आपदा राहत राशि देने का ऐलान किया है।

20-20 करोड़ रुपये देने का ऐलान

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने केरल और त्रिपुरा के लिए राज्य सरकार को 20-20 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात की जानकारी दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि आपदा में बड़े स्तर पर जन-धनहानि होना अत्यंत दुखद है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें