Entertainment

तलाक के बाद Aamir Khan तीसरी बार करेंगे शादी? एक्टर ने किया खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) देश के चहेते खान्स में से एक है। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आमिर खान ने दो शादी की है। दोनों पत्नियों से ही आमिर का तलाक हो गया है। कुछ टाइम पहले ही वो अपनी दूसरी पत्नी से अलग हुए थे। एक्टर के फैंस ये जानना चाहते है कि तलाक के बाद क्या वो एक बार फिर से घर बसाएंगे? ऐसे में फाइनली अभिनेता ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

aamir-khan VIRAL VIDEO

Aamir Khan ने तीसरी शादी करने पर तोड़ी चुप्पी

साल 1986 में Aamir Khan ने रीना दत्ता से शादी की थी। शादी के 16 साल बाद रीना और आमिर अलग हो गए। पहली शादी से आमिर के दो बच्चे है आयरा और जुनैद खान। आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से की। दोनों का साथ में एक बेटा आजाद है। साल 2021 में दोनों अलग हो गए। रीना और किरण के बाद उनके फैंस जानना चाहते है कि क्या वो तीसरी बार शादी करेंगे। इस सवाल का जवाब अभिनेता ने एक पॉडकास्ट में दिया। रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट में आमिर से दोबारा शादी करने के बारे में सवाल किया।

क्या तीसरी बार आमिर करेंगे शादी?

आमिर ने रिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो अब 59 साल के हो गए है। उन्हें नहीं लगता कि वो अब दोबारा शादी कर पाएंगे। मुश्किल है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में फिलहाल काफी सारे रिश्ते है। बच्चे, भाई और बहनों के साथ वो काफी खुश है और करीब है। वो एक बेहतर इंसान बनने के ऊपर काम कर रहे है। बता दें कि शादी के अलावा अभिनेता ने अपनी पर्सनल लाइफ औऱ फिल्मों को लेकर भी बात करी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें