UttarakhandHighlight

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अनसूया प्रसाद का बीते शनिवार को चमोली के गोपेश्वर में स्थित उनके आवास में निधन हो गया. अनसूया प्रसाद भट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद का निधन

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने 79 की उम्र में आखिरी सांस ली. उनका निधन गोपेश्वर गांव स्थित आवास में हुआ. बता दें भट्ट गोपेश्वर पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ यात्रा के प्रबंधक भी थे. वहीं भट्ट जनसंघ से लेकर भाजपा संगठन तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. चमोली जनपद के स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट के निधन पर दुख जताया है. सीएम धामी ने कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुसूया प्रसाद भट्ट के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला. उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. संगठन को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जायेंगे. ईश्वर पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें