National

जनाजे में नहीं जाएंगे, क्रबिस्तान में नहीं देंगे जगह, परिवार समाज से किया अलग, असम गैंगरेप के आरोपी की मौत पर गांव का फैसला   

असम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला मुख्य आरोपी तफुल इस्लाम शनिवार सुबह पुलिस हिरासत में कथित रुप से फरार हो गया। उसने नागांव जिले के धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसे पुलिस क्राइम सीन का पता लगाने के लिए अपराध स्थल में ले जा रही थी। करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। इस बीच आरोपी के पैतृक घर बोरभेटी के ग्रामीणों ने उसके अंतिम संस्कार में भान न लेने और गांव के कब्रिस्तान में उसे दफनाने की अनुमति न देने का फैसला लिया है।

जनाजे में नहीं होंगे शामिल

स्थानीय निवास सकलैन ने कहा, हमने तय किया है कि हम इस अपराधी के जनाजे में शामिल नहीं होंगे। उसके परिवार को भी हमने समाज से अलग कर दिया है। हम अपराधियों के साथ नहीं रह सकते।

क्रबिस्तान में जगह नहीं देंगे डेड बॉडी

वहीं एक अन्य स्थानीय असदउद्दीन अहमद ने कहा, आरोपी के कृत्य ने हमें शर्मसार कर दिया है। हमें पता चला है कि अपराधी मर गया है तो हमने तय किया कि उसकी डेड बॉडी को हमारे क्रबिस्तान में जगह नहीं देंगे। उसके जनाजे में भी शामिल नहीं होंगे।

14 साल की लड़की के साथ किया गैंगरेप

बता दें कि धींग में गुरुवार को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। लड़की उस समय ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में सड़क किनारे एक तालाब के पास छोड़ कर फरारा हो गए थे। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Back to top button