HighlightUttarakhand Chamoli News
गैरसैंण में सीएम धामी ने किया वृक्षारोपण, अपनी माता के नाम लगाया देवदार का पौधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।
सीएम धामी ने अपनी माता के नाम लगाया देवदार का पौधा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में अपनी माता के नाम देवादर का पौधा लगाया। सीएम धामी ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।
गैरसैंण में लगाए गए चार हजार फलदार पौधे
विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी शेखर पंत ने विधानसभा परिसर में चार हजार फलदार पौधे लगाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।