Big NewsDehradun News

जापान की शिष्य को किया पायलट बाबा की उत्तराधिकारी घोषित, बनाया ट्रस्ट का अध्यक्ष

पंचदशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की आज घोषणा कर दी गई है. पायलट बाबा की जापान की शिष्य केको आईकोवा को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें बाबा की ट्रस्ट का अध्यक्ष भी बनाया है. जबकि दो अन्य शिष्याओं महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरि और साध्वी श्रद्धा गिरि को ट्रस्ट का महामंत्री बनाया गया है.

मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में ली थी अंतिम सांस

बता दें कि महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा का निधन मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया था। जिसके बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया गया. बुधवार से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संत समाज के साथ ही आम लोग हरिद्वार पहुंच रहे थे.

कौन थे पायलट बाबा ?

पायलट बाबा के नाम से मशहूर बाबा पहले वायुसेना में थे. पायलट बाबा का पुराना नाम कपिल सिंह था। उनका जन्म बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में एक राजपूत परिवार में हुआ था. उन्होंने उच्च शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी. जिसके बाद उनका चयन वायुसेना में हो गया और बाबा विंग कमांडर बनकर वायुसेना का हिस्सा बन गए.

साल 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में पायलट बाबा ने प्रतिभाग किया था. जिसके लिए बाबा को सम्मानित भी किया गया था. बताया जाता है कि साल 1996 में जब बाबा मिग विमान भारत के पूर्वोत्तर में उड़ा रहे थे तो उनके साथ हादसा हुआ था और विमान से उन्होंने नियंत्रण खो दिया था. इस दौरान उन्हें उनके गुरु हरि गिरी महाराज के दर्शन प्राप्त हुए और उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसी दौरान उन्हें वैराग्य प्राप्त हुआ और इसके बाद उन्होंने सन्यास ले लिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें