Big NewsUttarakhand Chamoli News

हंगामेदार रहा तीन दिवसीय मानसून सत्र, अनिश्चितकाल के लिए हुआ स्थगित

गैरसैंण में हुआ तीन दिवसीय मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है. बता दें पहले दिन से ही विपक्ष ने सड़क से लेकर सड़क तक आपदा समेत तमाम मुद्दों पर धामी सरकार को घेरा हुआ था.

सात विधेयक और तीन अध्यादेश हुए पारित

सदन में करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया था. जिसे आखिरी दिन चर्चा के बाद सदन में पारित कर दिया गया. वहीं सदन में सात विधेयक और तीन अध्यादेश पारित हो गए हैं. जबकी दो विधेयक प्रवर समिति को सौंप दिए गए हैं.

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ मानसून सत्र

सदन की कार्यवाही के आखिरी दिन आपदा के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार का जमकर घेराव किया. तीन दिन तक मानसून सत्र कुल 18 घंटे नौ मिनट तक चलने के बाद आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें