Tehri NewsHighlight

बारिश ने मचाई टिहरी में तबाही : घनसाली में एक बार फिर फटा बादल, मलबे में दबे कई मकान

टिहरी में बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश ने टिहरी में कहर बरपाया हुआ है. एक बार फिर घनसाली विधानसभा के अंतर्गत भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में बादल फटने से तबाही मच गई है. बता दें बीती रात को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के सीमांत गाव में बादल फटने से आसपास के घर और स्कूल पूरी तरह से धवस्त हो गए. ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान मचाई.

घनसाली में कुदरत का कहर

बीते महीने से भारी बारिश के कारण बादल फटने का सिलसिला जारी है. बीती रात को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के सीमांत गांव गेन्वाली गांव में बादल फटने से स्कूल पूरी तरह से धवस्त हो गया है. स्कूल के अंदर पूरा मलबा भर गया. राहत की बात रही कि लोग सचेत थे. जिस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है. हालांकि भूस्खलन होने से स्कूल और क्षेत्र के कई मकानों और खेतों को जमकर नुकसान हुआ है.

प्रशासन की टीम ले रही नुकसान का जायजा

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तीन से चार घरों में मलबा घुस गया है. जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन में पेड़, मलबा, पत्थर घुसने से काफी नुकसान हुआ है. सूचना पर डीएम मयुर दीक्षित ने राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है. डीएम ने जनता से बरसात के समय अलर्ट रहने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में आवाजाही करने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें