Pithoragarh NewsHighlight

किरायेदार सत्यापन में लापरवाही, पुलिस ने मकान मालिक का काट दिया 10 हजार का चालान

पिथौरागढ़ में एक मकान मालिक को किरायेदारों का सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल लिया.

सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतना पड़ा भारी

बता दें पिथौरागढ़ में एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस सत्यापन अभियान चलाये हुए है. कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने डीडीहाट क्षेत्र में एक मकान मालिक के खिलाफ किरायेदार का सत्यापन न कराने पर चालान जारी किया है. यह कार्यवाही पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए थे.

पुलिस ने मकान मालिक का काट दिया 10 हजार का चालान

मकान मालिक होशियार सिंह निवासी निकट गल्ला गोदाम डीडीहाट ने पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और बिना सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार को रहने की अनुमति दे दी. पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इस बात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मकान मालिक से 10 हजार रुपए का चालान वसूल लिया. पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का सत्यापन जल्द से जल्द कराएं. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें