Almora NewsHighlight

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जोर शोर से मानाने की तैयारी, एक साल पहले चंद्रयान-3 की चांद पर हुई थी सफल लैंडिंग

23 अगस्त 2023 के दिन चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुई थी। इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। अल्मोड़ा में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारी है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस जोर शोर से मानाने की तैयारी

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल एसएसजे विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि 22 अगस्त को प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 23 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा।

ये है कार्यक्रम का उद्देश्य

दृश्य कला संकाय परिसर में शामिल होने जा रहे प्रतिभागियों के बीच निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। बता दें कार्यक्रम का उद्देश्य आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें