highlightUdham Singh Nagar

मदरसे से आने के बाद बेटी हो जाती थी गुमसुम, पूछने पर पता चला मौलवी गंदी वीडियो दिखाकर करता था अश्लील हरकत

उत्तराखंड से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलवी पर बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। दरअसल एक महिला की बेटी मदरसे से आने के बाद गुमसुम हो जाती थी। कई दिनों से ऐसा ही हो रहा था। जब महिला ने बेटी से इस बारे में पूछा तो इसके पीछे की वजह जानकर वो हैरान हो गई।

मौलवी पर अश्लील हरकतें करने के लगे आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक रूद्रपुर के एक गांव में रहने वाली महिला ने एक मौलवी पर उसकी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि ग्राम मलसी स्थित मस्जिद में शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग, थाना जहानाबाद, पीलीभीत मौलवी है। मौलवी ने मस्जिद के एक कमरे के अंदर अस्थायी मदरसा बना रखा था। इसी मदरसे में वो बच्चों को ऊर्दू पढ़ाता था। जहां उसकी आठ साल की बेटी भी ऊर्दू सीखने जाती थी। लेकिन कुछ दिनों से उसकी बेटी मदरसे से आने के बाद गुमसुम हो जाती थी।

मौलवी गंदी वीडियो दिखाकर करता था अश्लील हरकत

16 अगस्त को महिला ने उसकी बेटियों के साथ पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से इस बारे में पूछताछ की। तो उसकी बेटी ने बताया कि मौलवी पढ़ाई खत्म होने पर छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़कों के जाने को कहता था। उसके बाद उसे और चार अन्य छोटी लड़कियों को अपने कमरे में ले जाता था। जहां उन्हें वो गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही उनके साथ गलत हरकतें करता था।

किसी को बताने पर देता था जान से मारने की धमकी

इसके साथ ही बच्चियों ने बताया कि मौलवी इस बारे में किसी को बताने पर उनके पिताओं को जान से मारने की धमकी देता था। जब महिला ने इसकी जानकारी अन्य महिलाओं को दी। जब वो अन्य महिलाओं के साथ पूछताछ के लिए मदरसे जा रही थी तो मौलवी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मौलवी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button