Big NewsUttarakhand

सीएम धामी से खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने की भेंट, प्रदेश सरकार का आभार किया व्यक्त

सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने भेंट की। राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी और राज्य सरकार का 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी से खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने की भेंट

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के सम्बंध में आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी से भेंट की। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में लिए गए हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य आंदोलनकारियों से किए गए अपने वादे को हमने पूरा किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें