Haridwar NewsHighlight

चोरों ने किया दुकान से रियल जूस और खट्टी मीठी हाजमोला की पेटी पर हाथ साफ, फिर…

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला रुड़की का है. जहां दो बदमाशों ने रियल जूस, चॉकलेट, ग्लूकोस की पेटी और हाजमोला की पेटियों पर हाथ साफ कर दिया. दुकान के मालिक को जब चोरी का पता चला तो पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

चोरों ने किया दुकान में हाथ साफ

चोरों ने किया रियल जूस, चॉकलेट, ग्लूकोस की पेटियों सहित कई चटपटे सामान पर हाथ साफ. जी हां शायद सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा है पर रुड़की से चोरी का मामला सामने आया है. बता दें कोतवाली रुड़की क्षेत्र के अंतर्गत एक पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी. तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान से रियल जूस, नींबू फिॹ, ग्लूकोज, चॉकलेट, बिस्किट की पेटियों के साथ-साथ खट्टी मीठी हाजमोला की पेटी चुरा ली गई है.

पुलिस ने किया आरोपियों को अरेस्ट

दुकान पर चोरी की शिकायत मिलने पर रुड़की पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र दिनेश कुमार निवासी रुड़की और विनीत उर्फ वासु पुत्र उत्तमचंद निवासी रुड़की के रूप में हुई है. पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें