National

Kolkata: बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज,पीड़िता की पहचान उजागर करने पर दो डॉक्टरों को भेजा नोटिस

कोलकाता पुलिस ने बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोलकाता पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में केस दर्ज किया है। पहला गलत जानकारी फैलाने और दूसरा पीड़िता को पहचान उजागर करने के लिए मामला दर्ज किया गया है
इसी के साथ पुलिस ने दोनों मामलों में दो डॉक्टर और बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी को पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा है।

दो डॉक्टरों को भेजा नोटिस

कोलकाता पुलिस ने पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में कथित भ्रम फैलाने वाली जानकारी के आरोप में डॉक्टर कुणाल सरकार और डॉक्टर सुबर्ण गोस्वामी पर केस दर्ज किया है।हालांकि डॉक्टर सुबर्ण ने नोटिस मिलने वाली बात से इंकार किया है।

लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या

बता दे की आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या हुई थी। लेडी डॉक्टर अभी पोस्ट ग्रेजुएट की छात्रा थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे। जिसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें