Entertainment

बॉलीवुड की ये हसीना लेगी Bigg Boss 18 में एंट्री! सलमान खान के साथ कर चुकी हैं काम

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फैंस काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही ये शो टीवी पर प्रसारित होगा। मेकर्स भी इसकी तैयारियों में लग गए है। सोशल मीडिया पर आए दिन शो में जाने वाले सेलेब्स के नाम सामने आते रहते है। ऐसे में इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। खबरों की माने तो बिग बॉस 18 में बॉलीवुड एक्ट्रेस एंट्री कर सकती है।हालांकि कंटेस्टेंट के नाम की मेकर्स द्वारा अभी पुष्टि नहीं की गई है।

Bigg Boss 18 में एट्री लेंगी Isha Koppikar !

खबरों की माने तो Bigg Boss 18 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) नजर आएंगी। हाल ही उन्होंने विवादित इंटरव्यू दिया जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गई। ऐसे में रिपोट्स की माने तो वो शो में नजर आ सकती है। बता दें कि अभिनेत्री ने सलमान खान और गोविंदा आदि सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

ये सेलेब्स भी आएंगे नजर

इसके अलावा एक्ट्रेस समीरा रेड्डी के भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती है। बता दें कि समीरा सोहेल खान के साथ मैंने दिल तुझको दिया में नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने रेस’, ‘नो एंट्री’, ‘दे दना दन’ आदि फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। इसके अलावा मिस्टर फैसु, शोएब इब्राहिम, कशिश कपूर, दीपिका आर्य, दिग्विजय सिंह राठी, अभिषेक मल्हान आदि सेलेब्स बिग बॉस के इस सीजन में नजर आ सकते है।

Salman Khan का शो कब होगा शुरू

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 18 को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। रिपोर्ट की माने तो ‘बिग बॉस 18’ 5 अक्टूबर को प्रीमियर होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें