National

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में किया चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें यहां

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा। फिर 25 सितंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। 1 अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान होंगे। जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

हरियाणा में कब होंगे चुनाव?

वहीं हरियाणा में सभी सीटों पर सिर्फ एक ही चरण में चुनाव होगा। 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। बता दें कि जम्मू- कश्मीर और हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें